भारत विविधताओं से भरा देश है। भारत में 29 राज्य और 07 केंद्रशासित प्रदेश हैं और जिलों की कुल संख्या 718 है।
- अरुणाचल प्रदेश – ये राज्य भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित है और इसकी राजधानी ईटानगर है। इस राज्य को उगते सूरज की भूमि भी कहते हैं और इसमें जिलों की संख्या 21 है।
- असम – असम भारत का उत्तर-पूर्वी राज्य है और इसकी राजधानी दिसपुर है। असम में जिलों की संख्या 33 है।
- उत्तराखण्ड – उत्तराखंड भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है। इसकी राजधानी देहरादून है। इस राज्य में कुल 13 जिले हैं।
- कर्नाटक – भारत के दक्षिण में स्थित इस राज्य की राजधानी बेंगलुरु है और इस राज्य में 30 जिले हैं।
- केरल – भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिण पश्चिम सिरे पर स्थित इस राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम है और इस राज्य में जिलों की संख्या 14 है।
- गोवा – भारत के सबसे छोटे राज्य गोवा की राजधानी पणजी है और इसमें 02 जिले हैं।
- उड़ीसा – भारत के पूर्वी तट पर बसे राज्य उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर है और इस राज्य में कुल जिले 30 हैं।
- आंध्र प्रदेश – भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित इस राज्य की राजधानी हैदराबाद है और इसमें कुल जिले 13 हैं।
- गुजरात – पश्चिमी भारत के राज्य गुजरात की राजधानी गांधीनगर है और इस राज्य में कुल 33 जिले हैं।
- छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है और इस राज्य में जिलों की संख्या 27 है।
- जम्मू और कश्मीर – जम्मू और कश्मीर भारत का सबसे उत्तरी राज्य है। इसकी शीतकालीन राजधानी जम्मू है और ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर है। जम्मू-कश्मीर में कुल जिले 22 हैं।
- झारखण्ड – झारखण्ड भारत के नवीनतम राज्यों में से एक है। इसकी राजधानी राँची है और इस राज्य में कुल जिले 24 हैं।
- तमिलनाडु – भारत के सबसे दक्षिण में स्थित इस राज्य की राजधानी चेन्नई है और इसमें कुल जिलों की संख्या 32 है।
- त्रिपुरा – त्रिपुरा की राजधानी अगरतला है और इसमें स्थित जिलों की संख्या 08 है।
- नागालैंड – नागालैंड की राजधानी कोहिमा है और इस राज्य में कुल 11 जिले हैं।
- पश्चिम बंगाल – पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता है और इस राज्य में कुल 23 जिले हैं।
- पंजाब – भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित इस राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है और इसमें 22 जिले हैं।
- बिहार – बिहार की राजधानी पटना है और इस राज्य में कुल 38 जिले हैं।
- मणिपुर – भारत के इस पूर्वी राज्य की राजधानी इम्फाल है और इसमें कुल जिले 16 हैं।
- मध्य प्रदेश – भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य मध्य प्रदेश है जिसकी राजधानी भोपाल है और इसमें कुल जिलों की संख्या 51 है।
- महाराष्ट्र – भारत के दक्षिण मध्य में स्थित इस राज्य की राजधानी मुंबई है और इसमें जिलों की कुल संख्या 36 है।
- मिजोरम – इस पर्वतीय राज्य की राजधानी आइजोल है और इस राज्य में कुल 08 जिले हैं।
- मेघालय – भारत के उत्तर पूर्व में स्थित इस राज्य की राजधानी शिलांग है और इसमें कुल जिले 11 है।
- राजस्थान – क्षेत्रफल के आधार पर हिंदुस्तान के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी जयपुर है और इसमें कुल जिले 33 हैं।
- हरियाणा – हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है और इस राज्य में कुल 22 जिले हैं।
- सिक्किम – भारत के इस पर्वतीय राज्य की राजधानी गंगटोक है और इसमें कुल जिले 04 हैं।
- हिमाचल प्रदेश – हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है और इसमें कुल 12 जिले हैं।
- उत्तर प्रदेश – जनसंख्या के आधार पर भारत के सबसे बड़े इस राज्य की प्रशासनिक राजधानी लखनऊ है और न्यायिक राजधानी इलाहाबाद है। इस राज्य में कुल 75 जिले हैं।
- तेलंगाना – भारत का 29वां राज्य तेलंगाना है और हैदराबाद ही दस साल के लिए संयुक्त रूप से तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया गया है। इस राज्य में 31 जिले हैं।
हिंदुस्तान के केंद्र शासित प्रदेश
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह – इस राज्य की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है और इसमें 03 जिले हैं।
- चंडीगढ़ – भारत का ये केंद्रशासित प्रदेश पंजाब और हरियाणा राज्यों की राजधानी है और इसमें 01 जिला है।
- दादर और नागर हवेली – इस केंद्रशासित प्रदेश की राजधानी सिलवासा है और इसम 01 जिला है।
- दमन और दीव – इस प्रदेश की राजधानी दमन है और इसमें 02 जिले हैं।
- लक्षद्वीप – लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती है और इसमें 01 जिला है।
- दिल्ली – ये राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है और इसमें कुल 11 जिले हैं।
- पुदुचेरी – इस केंद्रशासित प्रदेश की राजधानी पुदुचेरी ही है जो इसका सबसे बड़ा जिला है और इस राज्य में जिलों की संख्या 04 है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें