Jharkhand History

  • 6000 – 4000 ईसा पूर्व संभवत असुरों का झारखंड में प्रवेश माना जाता है
  • 4000 – 3000 ईसा पूर्व में सिंहभूम क्षेत्र में तांबे का आविष्कार माना जाता है। इसके बाद कास्य युग, लौह युग और 1500 नवपाषाणकालीन संस्कृति झारखंड में आई। 717 में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ का गिरिडीह जिले में निर्वाण हुआ।
  • ई-सं – 1122 में छोटानागपुर खास के नागवंशी शासक भीम कर्ण द्वारा चुटिया के स्थान पर खुखरा को राजधानी बनाया गया ।
  • 1575 मुगलों ने झारखंड क्षेत्र छोड़ा ।
  • 1757 राजमहल में सिराजुद्दौला की गिरफ्तारी हुई ।
  • 1763 कंपनी का राज महल पर कब्जा हुआ।
  • 1765 संथाल परगना को ब्रिटिश शासन के अंतर्गत लाने के लिए सफल सैन्य अभियान हुआ ।
  • 1771 झारखंड ईस्ट इंडिया कंपनी के अधीन आया।
  • 1772 – 83 – पहाड़िया विद्रोह, चुआर विद्रोह, तमाड़ विद्रोह, इसी दौरान हुआ ।
  • 1783 तिलका मांझी का आंदोलन ।
  • 1784 तिलकामांझी के नेतृत्व में विद्रोह।
  • 1785 तिलका मांझी को भागलपुर में फांसी दी गई।
  • 1795 -1821 तमाड़ विद्रोह, मुंडा विद्रोह, चुआर विद्रोह, भूमिज विद्रोह, चेरो विद्रोह, कोल विद्रोह, हो विद्रोह इस समय हुए।
  • 1824 दामिन ए कोह का गठन ।
  • 1855-56 संथाल विद्रोह जिसके नायक सिदो कान्हू मुर्मू थे।
  • 1857 झारखंड क्षेत्र में सिपाही विद्रोह हुआ जिसमें विश्वनाथ शाही, गणपत राय, शेख भिखारी, टिकैत उमराव सिंह, नीलांबर-पीतांबर, जय मंगल पांडे और नादिर अली शामिल थे।
  • 1845 छोटानागपुर में ईसाई मिशनरी (लूथर मिशनरियों) का आगमन हुआ ।
  • 1855 जीईएल चर्च का निर्माण
  • 1885 छोटा नागपुर में पादरी लीवंस का आगमन हुआ ।
  • 1895 से 1900 – बिरसा मुंडा आंदोलन
  • 1907 से 1908 – 1908 के छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट निर्माण और लागू
  • 1912 बिहार राज्य बंगाल से अलग किया गया और झारखंड क्षेत्र के कुछ भाग बंगाल के अधीन किया गया।
  • 1912 रांची का Adre House गवर्नर हाउस बना।
  • 1914 टाना भगत आंदोलन इसका नेतृत्व जतरा भगत ने किया ।
  • 1917 गांधीजी का रांची आगमन
  • 1925 गांधी जी के द्वारा झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया गया इसी दौरान वह हजारीबाग, मधुपुर और देवघर भी गए।
  • 1928 सुभाष चंद्र बोस का जमशेदपुर आगमन हुआ ।
  • 1932 रांची में नए गवर्नर हाउस का निर्माण हुआ।
  • 1936 उड़ीसा बिहार से अलग जिसमें छोटा नागपुर का कुछ हिस्सा उड़ीसा को मिला ।
  • 1942 भारत छोड़ो आंदोलन का रांची, गुमला, लोहरदग्गा, गिरिडीह में व्यापक प्रभाव हुआ।
  • 1942 जयप्रकाश नारायण अपने पांच साथियों के साथ हजारीबाग केंद्रीय कारा से फरार हुए।
  • 1952 बिहार विधानसभा में झारखंड पार्टी को 33 सीटें मिली और मुख्य विपक्षी दल बना।
  • 1957 रांची आकाशवाणी केंद्र की स्थापना हुई ।
  • 1958 टीस्को के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु का जमशेदपुर आगमन।
  • 1950 जयपाल सिंह के नेतृत्व में झारखंड पार्टी का गठन हुआ ।
  • 1973 कोयलकारो जल विद्युत परियोजना के विरुद्ध आदिवासियों का संघर्ष
  • 4 नवंबर 1973 को शिबू सोरेन और स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा का  गठन हुआ ।
  • 1976 रांची में पटना हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना हुई ।
  • 1986 ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन आजसू का गठन हुआ इसके अध्यक्ष प्रभाकर तिरकी और महासचिव सूर्य सिंह बेसरा को बनाया गया ।
  • 1988 भाजपा द्वारा अलग वनांचल राज्य की मांग की गई।
  • 1994 बिहार विधानसभा ने झारखंड क्षेत्रीय स्वयतशासी परिषद गठन संबंधी विधेयक पारित किया ।
  • 1995 झारखंड क्षेत्र स्वशासी परिषद( जैक )का गठन हुआ जिसमें शिबू सोरेन अध्यक्ष और सूरज मंडल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
  • 2000 – 2 अगस्त 2000 को लोकसभा में अलग झारखंड राज्य से संबंधित बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक पारित किया गया।
  • राज्यसभा में 11 अगस्त 2000 को झारखंड राज्य विधेयक पारित हुआ।
  • 25 अगस्त 2000 को राष्ट्रपति द्वारा झारखंड राज्य विधेयक को स्वीकृति दी गई ।
  • 15 नवंबर 2000 को देश के 28 वें राज्य के रूप में झारखंड राज्य का गठन हुआ।
  • 2001 झारखंड राज्य का पहला बजट पेश, इसी वर्ष लातेहार जामताडा, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों का गठन किया गया ।
  • 2003 अर्जुन मुंडा राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री बने ।
  • 2004 महेंद्र सिंह धोनी ने अपने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरूआत बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलकर किया ।
  • 2005 झारखंड विधान सभा का प्रथम चुनाव हुआ 3 चरणों में संपन्न हुआ, शिबू सोरेन राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री बने।
  • 2006 पहले निर्दलीय मुख्यमंत्री मधु कोड़ा बने ।
  • 2007 रामगढ़ और खूंटी जिले का गठन, राज्य में जिलों की संख्या 24 हुई ।
  • 2009 राज्य में पहली बार राष्ट्रपति शासन लगा।
  • 2010 – 32 वर्षों के बाद पंचायत चुनाव संपन्न।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts